फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five day Diwali festival will start from November 10

धनतेरस पर बनेंगे एक साथ 5 योग: 10 नवंबर से होगा पांच दिनी दीपावली पर्व शुरू, जानिए क्या है खास

Wed, 08 Nov 2023 03:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Nov 2023 03:10 PM IST
सार

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इसी दिन से पांच दिनी दीपावली पर्व शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Five day Diwali festival will start from November 10
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोना-चांदी, पीतल, मिट्टी के दीये, झाड़ू, तांबे का दीपक खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस पर्व पर स्थिर योग, आयुष्मान, प्रीति योग, इंद्र योग व शुक्र और चंद्रमा के संयोग से कलात्मक योग बन रहे हैं। जो विशेष रूप से काफी शुभ माने गए हैं।

विज्ञापन


कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इसी दिन से पांच दिनी दीपावली पर्व शुरू हो जाएगा। 11 नवंबर को छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी), 12 नवंबर को श्रीमहालक्ष्मी पूजन बड़ी दीपावली, 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा व 15 नवंबर को यम द्वितीय, भैया दूज मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिष आचार्य डॉ. मंजू जोशी और ललित लोहनी ने बताया कि समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी कलश लेकर प्रकट हुए थे। 

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस धन, धान्य, समृद्धि के अतिरिक्त स्वास्थ्य, आरोग्यता से जुड़ा होता है। इसलिए इस दिन धन के लिए देवी लक्ष्मी और कुबेर और आरोग्य के लिए धनवंतरी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन तक रहेगा धनतेरस का शुभ मुहूर्त 
10 नवंबर की दोपहर 12:38 से 11 नवंबर की दोपहर 1:39 तक धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करने से आरोग्य और दीर्घायु प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि इसी दिन यमराज की भी पूजा की जाती है। संध्या के समय घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर अनाज के ढेर पर मिट्टी का दीपक रखकर पूजा का विधान है। उन्होंने बताया कि मां लक्ष्मी के छोटे-छोटे पग चिह्न को पूरे घर में स्थापित करना शुभ माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed