Uttarakhand: फिश करी और फिश फ्राई तो खूब खाई होगी...अब मछली के बिस्कुट और पॉपकार्न भी खाइए
मत्स्य विभाग से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 40 प्रतिशत का अनुदान लेकर मुखर्जी नगर मत्स्य जीविका सहकारी समिति की अध्यक्ष काकुली सरकार ने स्वरोजगार करने के लिए रेस्टोरेंट (आउटलेट) खोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप मांसाहारी हैं तो आपने मछली के मोमो, कोफ्ते, कटलेट, फिश करी, फिश फ्राई का स्वाद जरूर लिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मछली के बिस्कुट, लड्डू, पॉपकॉर्न का भी आनंद लिया है। यदि नहीं तो प्रदेश सरकार के सहयोग से जल्द नैनीताल हाईवे पर उत्तरा फिश ब्रांड रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है जहां आप आयुर्वेदा फिश, फिश फिंगर चिप्स, फिश भापा, फिश पतोरी, माछेर झोल सहित कई डिश का स्वाद ले सकेंगे।
मत्स्य विभाग से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 40 प्रतिशत का अनुदान लेकर मुखर्जी नगर मत्स्य जीविका सहकारी समिति की अध्यक्ष काकुली सरकार ने स्वरोजगार करने के लिए रेस्टोरेंट (आउटलेट) खोला है। वह रेस्टोरेंट में 10 अन्य महिलाओं को रोजगार देंगी। रेस्टोरेंट में फ्रोजन फूड के साथ ही रेडी टू ईट की भी सुविधा मिलेगी। काकुली सरकार ने बताया कि उनके पति रवि सरकार रुद्रपुर में लोगों को मछलियों के विभिन्न व्यंजन खिलाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह अलग-अलग मछलियों की डिश तैयार कर रहे हैं। बताया कि पति के सहयोग से ही उन्होंने रेस्टोरेंट खोलने का सपना देखा था, जो पूरा होने जा रहा है।
Uttarakhand: धामी सरकार का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 50 PCS अफसरों का तबादला, यहां देखें सूची
काकुली ने बताया कि वह कांसे के बर्तन में केले के पत्ते के ऊपर मछलियों के व्यंजन ग्राहकों को परोसेंगी। मछलियों की डिश में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इससे लोगों की सेहत भी बनेगी। उन्होंने हरियाणा की सरकारी लैब में मछलियों के विभिन्न उत्पाद टेस्ट कराए तो उन्हें एक्सीलेंस उत्पाद बनाने का भी क्रेडिट दिया गया। बताया कि जल्द ही डीएम की ओर से आउटलेट का उद्घाटन किया जाएगा।
81 ब्लॉक मिशन मैनेजर को दिया यूआईआरडी में प्रशिक्षण
रवि बताते हैं कि रोहू, कतला, पंगास, पॉम्पलेट, सिंगारा मछलियों के विभिन्न उत्पाद बनाने से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार की ओर से 81 ब्लॉक मिशन मैनेजर को यूआईआरडी (उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान) में उनसे प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा गया। यहां उन्होंने ब्लॉक मिशन मैनेजर को मछलियों के उत्पाद बनाने को लेकर ट्रेनिंग दी।
फिश लड्डू 240 रुपये के तो झींगा लॉलीपॉप और फिश फिंगर 320 रुपये की
रेस्टोरेंट में लोगों को 128 रुपये के मोमो दिए जाएंगे, इसमें 16 पीस रहेंगे। 320 रुपये के 20 पीस फिश कटलेट, जबकि आठ फिश लड्डू 240 रुपये में दिए जाएंगे। 16 झींगा लॉलीपॉप 320 रुपये, 10 फिश फिंगर 320 रुपये में दिए जाएंगे। फिश बिस्कुट और पॉपकॉर्न का दाम भी 200 से 300 रुपये के बीच रहेंगे। लोगों को ऑनलाइन फूड डिलीवरी की भी सुविधा मिलेगी।