फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhami government Another major administrative reshuffle Transfer of two IAS and 50 PCS officers

Uttarakhand: धामी सरकार का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 50 PCS अफसरों का तबादला, यहां देखें सूची

Wed, 09 Aug 2023 01:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Aug 2023 01:54 PM IST
सार

शासन ने कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में देर रात को आदेश जारी कर दिए हैं। बाध्य प्रतीक्षा में शामिल 15 पीसीएस अफसरों को डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Dhami government Another major administrative reshuffle Transfer of two IAS and 50 PCS officers
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामी सरकार ने देर रात एक और बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। दो आईएएस अफसर व 50 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। शासन में अपर सचिव शहरी विकास पद पर तैनात नवनीत पांडेय को चंपावत का जिलाधिकारी बना दिया गया है। वहीं शासन ने कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में देर रात  आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

जारी आदेशों के मुताबिक, एडीएम हरिद्वार वीर सिंह बुदियाल को एडीएम रुद्रप्रयाग, एडीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपेंद्र सिंह नेगी को एडीएम हरिद्वार, एडीएम नैनीताल अशोक कुमार जोशी को एडीएम ऊधमसिंह नगर, राजस्व परिषद देहरादून में संबंध किए गए शिवकुमार बरनवाल को एडीएम पिथौरागढ़, एडीएम पिथौरागढ़ फिंचाराम को एडीएम नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

15 पीसीएस अफसरों को डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजा गया
बाध्य प्रतीक्षा में शामिल 15 पीसीएस अफसरों को डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजा गया है। मुकेश चंद्र रमोला को उत्तरकाशी, अबरार अहमद को पौड़ी, विपिन चंद्र पंत को नैनीताल, नवाजिश खलीक को पौड़ी, शालिनी मौर्या को पौड़ी, मंजू को टिहरी, यशवीर सिंह को पिथौरागढ़, अमृता को ऊधम सिंह नगर, चंद्र शेखर को अल्मोड़ा, आशीष चंद्र घिल्डियाल को रूद्रप्रयाग, श्रेष्ठ गुनसोला व मंजीत सिंह गिल को पिथौरागढ़, सुनील कुमार को अल्मोड़ा, पूनम पंत को नैनीताल, नीलू चावला को देहरादून, अजय वीर सिंह को हरिद्वार, आकाश जोशी को चंपावत, गौरव पांडेय को ऊधमसिंह नगर, हर गिरी को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा का तबादला सिडकुल देहरादून के जीएम पद
रुद्रप्रयाग की डिप्टी कलेक्टर अपर्णा ढ़ौढियाल को देहरादून, नैनीताल के योगेश सिंह मेहरा को देहरादून, हरिद्वार से बृजेश कुमार तिवारी उत्तरकाशी, अल्मोड़ा से गोपाल सिंह चौहान को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर की सीमा विश्वकर्मा को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ से अनुराग आर्य को बागेश्वर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। नैनीताल में उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में उपनिदेशक नंदन सिंह नगन्याल अल्मोड़ा के डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार सिंह को नैनीताल से हरिद्वार, गौरव चटवाल को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर, प्रमोद कुमार को पौड़ी से नैनीताल, लक्ष्मी राज चौहान को टिहरी से हरिद्वार, संदीप कुमार सिंह को पौड़ी से टिहरी, कृष्णनाथ गोस्वामी से टिहरी से नैनीताल, जितेंद्र वर्मा रूद्रप्रयाग से बागेश्वर, देवेंद्र सिंह टिहरी से रूद्रप्रयाग, प्रेमलाल टिहरी से हरिद्वार से शैलेंद्र सिंह नेगी को देहरादून से टिहरी, सौरभ असवाल को देहरादून से चंपावत,नूपुर को हरिद्वार से पौड़ी, जितेंद्र कुमार उत्तरकाशी से हरिद्वार डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजे गए हैं। नरेश चंद दुर्गापाल को देहरादून डिप्टी कलेक्टर के पद से रुद्रपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। सीडीओ ऊधम सिंह नगर विशाल मिश्रा से नगर निगम रुद्रपुर के नगर आयुक्त का प्रभार हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें...मनहूस सुबह:  उत्तराखंड में बारिश बनी काल, मलबे में दफन हुईं जिंदगी, अपनों को खोने का गम, हर तरफ चीख-पुकार

हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा का तबादला सिडकुल देहरादून के जीएम पद पर किया गया है। डिप्टी कलेक्टर शिप्रा जोशी को अल्मोड़ा से नगर निगम रुद्रपुर के उपनगर आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

डिप्टी कलेक्टर पौड़ी मुक्ता मिश्र को शहरी विकास निदेशालय देहरादून में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। मीनाक्षी पटवाल को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से उपायुक्त भूमि व्यवस्था राजस्व परिषद देहरादून के पद पर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर चंपावत अनिल कुमार चन्याल को पौड़ी भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed