{"_id":"6404bf21845fe6c51404d614","slug":"first-deposit-42-thousand-then-you-will-get-loan-from-the-bank-kashipur-news-c-8-1-73649-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ''''पहले 42 हजार जमा करो, तब बैंक से ऋण मिलेगा''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ''''पहले 42 हजार जमा करो, तब बैंक से ऋण मिलेगा''''
Sun, 05 Mar 2023 09:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति ने नगर निगम के माध्यम से एक बैक में प्रधानमंत्री योजना में ऋण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बैंक अधिकारियों ने आवेदक से कहा कि पहले 25 हजार की एफडी और 17 हजार रुपया बैंक में जमा करो तब ऋण मिलेगा। आवेदक की शिकायत पर डीएम ने नगर आयुक्त को जांच का आदेश दिया। नगर के मछली बाजार मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी अकबर हुसैन ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसने नगर निगम काशीपुर में 15 फरवरी को प्रधानमंत्री ऋण योजना में दो लाख रुपए ऋण के लिए आवेदन किया। नगर निगम ने उसके प्रार्थना पत्र को एक बैंक को भेज दिया। 27 फरवरी को बैंक के दो व्यक्ति उसके घर आए। इनमें से एक ने अपने को मैनेजर और दूसरे ने फील्ड अधिकारी बताकर कहा ऋण लेने से पहले उन्हें बैंक में अलग से 42 हजार रुपए जमा करने होंगे। अकबर हुसैन ने डीएम से कहा उसके पास 42 हजार रुपए होते तो वह ऋण नहीं मांगता। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त काशीपुर को जांच कर मामले के निस्तारण के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन