फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing in Rampura Rudrapur

रुद्रपुर के रम्पुरा में मारपीट, फायरिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Firing in Rampura Rudrapur
Firing in Rampura Rudrapur - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रम्पुरा में रात साढ़े आठ बजे दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए जबकि तीन लोग गोली के छर्रे लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर दो गुटों में विवाद हो गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे रम्पुरा निवासी रिंकू उर्फ रोहन, संजू, अनिल कोली, रवि दिवाकर सहित पांच लोग केक खरीदने रम्पुरा में काली मंदिर के पास गए थे। आरोप है कि उनका दूसरे गुट के सात लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने रिंकू और उसके साथियों के साथ गालीगलौज कर दी। रिंकू अपने साथियों को लेकर के वहां से जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से दूसरे गुट के 12 बोर के तमंचे से रिंकू और उसके साथियों पर फायर कर दिया। रिंकू के पैर में छर्रे लगे जबकि अनिल कोहली, संजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं केक की दुकान के स्वामी के पिता 70 वर्षीय शंकरलाल के पैर में भी छर्रे लगे हैं। पड़ोस में रहने वाली कुंती देवी के हाथ में भी छर्रा लगा है। वहीं युवकों के साथ शामिल रवि दिवाकर बाल बाल बच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया और उनका उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि रिंकू की हालत नाजुक है उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में पहुंचे सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। पहले गुट के लोग खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहले भी फायरिंग करने का आरोप
रुद्रपुर। फायरिंग में घायल रिंकू ने बताया वर्ष 2017 में मामले के दूसरे गुट के एक व्यक्ति ने उनके साथी पर फायरिंग की थी। यह मामला कोर्ट में चल रहा है जिसे वापस लेने के लिए शुक्रवार शाम को उन लोगों के साथ बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed