फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing in dispute over money transaction, youth injured

रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद में फायरिंग, युवक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Firing in dispute over money transaction, youth injured
खटीमा के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल युवक। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक गांव में फायरिंग हो गई। इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया जिसे नगर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गोली युवक की बायीं जांघ को चीरते हुए पार निकल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम बंडिया निवासी मुकेश सिंह (46) पुत्र चंद्र मुकुट सिंह अपने काम के रुपये मांगने भगचुरी निवासी युवक के घर पहुंचा। वहां दोनों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि भगचुरी गांव के युवक ने फायरिंग कर दी। छीना झपटी में गोली मुकेश की बायीं जांघ में लगने से वह घायल हो गया। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। बाद में घायल को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से नगर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉ. केसी पंत ने बताया कि युवक की जांघ में गोली लगी है जो जांघ को चीरते हुए पार निकल गई। घायल युवक हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे कोतवाल नरेश चौहान व एसएसआई देवेंद्र गौरव ने युवक के बयान दर्ज किए। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि आपसी लेनदेन के विवाद में गोली चली है। आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed