फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing Crime Police

Udham Singh Nagar News: धरना दे रहे सपा नेता पर छात्र पर फायरिंग का केस

Fri, 24 Feb 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Firing Crime Police
रुद्रपुर। पुलिस पर हमलावरों को छोड़ने के आरोप में सपा नेता ने कोतवाली में 12 घंटे से अधिक समय तक धरना दिया। मामले में उस वक्त मोड़ आ गया जब एक छात्र ने नेता पर फायरिंग का आरोप लगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उनका लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सपा नेता सतपाल सिंह ठुकराल कोतवाली में धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात एक बजे तीन अज्ञात युवकों ने उनके होटल में आकर उनपर हमला कर दिया। अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने लाइसेंसी असलहे से हवाई फायर किया तो युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर कथित हमलावरों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया। इसके विरोध में रात करीब दो बजे से सपा नेता कोतवाली में धरने पर बैठ गए। प्रभारी कोतवाल कमाल हसन ने बताया कि सपा नेता के होटल के सामने एक पीजी में पढ़ाई करने वाले युवक रहते हैं और रात में वह उनके होटल में खाने-पीने का समान खरीदने गए थे। सपा नेता ने हमलवार समझ कर उन पर फायरिंग कर दी। असलहे का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इधर, मूल रूप से सम्बलहेड़ा मुज्जफ्फरनगर(यूपी) निवासी अलीम ने तहरीर में बताया की वह एसबीपीजी कॉलेज का छात्र है और भूरारानी रोड पर स्थित एक पीजी में रहता है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब 12:30 भूख वह अपने दो साथियों के साथ सपा नेता सतपाल ठुकराल की दुकान पर पहुंचा। जहां तेज आवाज में गाने चल रहे थे। वहां मौजूद सपा नेता से उसने बिस्किट और चिप्स का पैकेट मांगा लेकिन आरोप है की नेता ने काउंटर से माउजर निकाल कर उस पर फायर कर दिया। प्रभारी एसएचओ कमाल हसन ने बताया कि सपा नेता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पहले भी वह कई बार लोगों से मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन

रात दो बजे कप्तान के बंगले पहुंचे सपा नेता
रुद्रपुर। कथित हमलावरों को छोड़ने के आरोप में सपा नेता रात करीब दो एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के बंगले पहुंच गए। इसके अलावा उन्होंने एसएसपी व एसपी सिटी को भी कई बार फोन कर के भी मामले से अवगत कराया। बृहस्पतिवार देर शाम तक वह धरने पर बैठे रहे। वहां पर सपा नगर अध्यक्ष शरीफ अंसारी, अनुसूचित जनजाति प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed