{"_id":"617af4ae64af0a78d321bb57","slug":"fire-kashipur-news-hld4429482153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहल पेपर मिल के यार्ड में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहल पेपर मिल के यार्ड में धधकी आग
विज्ञापन
काशीपुर में आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज रोड स्थित एक पेपर मिल के यार्ड में बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पेपर मिल के एक फायर वाहन और फायरब्रिगेड की दोनों गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे तक आग पर काबू पाया। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है यह अभी आकलन किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे काशीपुर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि अलीगंज रोड स्थित बहाल पेपर मिल में आग लगी है। सूचना पर फायर स्टेशन से दो फायर टैंडर मय यूनिट के घटना स्थल पहुंचे। घटनास्थल पहुंचकर देखा कि बहाल पेपर मिल के रॉ मैटेरियल यार्ड में भयानक आग लगी थी जिसे बहाल पेपर मिल के अग्निशमन वाहन की ओर से बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायर यूनिट की ओर से रॉ-मैटेरियल यार्ड के दोनों तरफ से आग पर लगातार फायर टैंडरों से पंपिंग की गई।
पानी समाप्त होने पर फैक्टरी परिसर में लगे फायर हाईड्रेंट से पानी लेकर आग के दोनों ओर से लगातार पंपिंग कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास करते हुए पूर्णरूप से आग पर काबू पाया गया। समय पर पहुंचे फायर कर्मियों की त्वरित कार्यवाही से बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यार्ड में रखा करीब आधा रॉ-मैटेरियल बचा लिया गया। बहाल पेपर मिल प्रबंधक राज भंडारी की ओर से बताया गया कि अग्नि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायरब्रिगेड टीम में एफएसएसस गिरीश सिंह बिष्ट, एलएफएम खीमानंद, हंसदास, चालक- अनिल कुमार, दीपक राठौर, उपनल चालक अभिमन्यु कुमार, एफ एम- सोहन सिंह, श्याम लाल, बालम सिंह, पुष्कर सिंह, जीवन चंद्र, प्रमोद कुमार आदि रहे।

वहल पेपर मिल में लगी आग को बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।- फोटो : KASHIPUR