फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in Showroom

शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire in Showroom
काशीपुर। रामनगर रोड पर रिचलुक कंपनी के शोरूम में आग लग गई जिससे शोरूम पूरी तरह जल गया। आग से लाखों रुपये का कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। अग्निकांड में 50 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रामनगर रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास हरीश मदान की दुकान है। छह महीने पहले ही इस दुकान में रिचलुक कंपनी का शोरूम खोला गया है। इसकी फ्रेंचाइजी मोहित पाल के नाम बताई गई है। शोरूम के मैनेजर पवन वर्मा ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने शोरूम बंद किया था। वह और सेल्समैन विक्की घर की ओर जा रहे थे। अचानक किसी ने फोन कर बताया कि शोरूम से जलने की दुर्गंध आ रही है।
विज्ञापन

इस पर वह शोरूम लौटे तो शटर उठाने पर आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों के कारण वहां भगदड़ मच गई। वहां से गुजर रहे आनंद वर्मा ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी 35 मिनट देरी से पहुंची। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों में नहीं लगी। पास से बिजली की लाइन गुजरने के चलते विद्युत विभाग को सूचित कर लाइन बंद कराई गई। आग की लपटें फैलने से सड़क बंद हो जाने से चीमा चौराहे पर काफी दूर तक जाम लगा रहा। एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर वहां से भीड़ को हटाया। बाद में दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। शोरूम में मैनेजर पवन वर्मा ने बताया कि हादसे में 50 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।

शोरूम में लगी आग।

शोरूम में लगी आग।- फोटो : KASHIPUR

शोरूम में लगी आग।

शोरूम में लगी आग।- फोटो : KASHIPUR

आग बुझाती दमकल की टीम।

आग बुझाती दमकल की टीम।- फोटो : KASHIPUR

शोरूम में आग लगने के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस।

शोरूम में आग लगने के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed