{"_id":"5af4945f4f1c1b3a0b8b9443","slug":"fire-in-caducal-drug-company-loss-of-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल की दवा कंपनी में आग, करोड़ों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल की दवा कंपनी में आग, करोड़ों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Fri, 11 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित सिडकुल की दवा फैक्ट्री में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल के सेक्टर पांच स्थित वीएचबी मेडी साइंसेज लिमिटेड फैक्ट्री के गोदाम में बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लग गई। करीब साढ़े तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री प्रबंधन ने डेढ़-दो करोड़ रुपये के नुकसान आशंका व्यक्त की है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे दवा फैक्ट्री के गोदाम से शाम करीब चार बजे धुआं उठता देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गईं। देखते हुए गोदाम में रखे पैकिंग के डिब्बे और दवाएं भी आग की चपेट में आने लगे। फैक्ट्री कर्मियों ने हाइड्रेंट से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड के भी दो वाहन मौके पर पहुंचे। आग काबू न होती देख फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गोदाम की खिड़कियों के शीशे तोड़कर पाइप से बौछार की, लेकिन इससे भी बात नहीं बनी। प्लांट हेड बमन कुमार जोगले ने स्वयं गोदाम के भीतर जाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक दमकल की दो गाड़ियों के अलावा सिडुकल की दो अन्य कंपनियों की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
प्लांट हेड ने बताया कि अग्निकांड में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक का सामान और दवाएं जलने की आशंका है। हालांकि अधिकांश दवाएं सुरक्षित बाहर निकाल ली गई थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनएस कुंवर ने कहा कि गोदाम में शॉर्टसर्किट से आग की लगने की आशंका है।