{"_id":"5e949eeb8ebc3e75e104d5c3","slug":"fire-in-12-acre-field-kashipur-news-hld380029070","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 12 एकड़ गेंहू की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 12 एकड़ गेंहू की फसल राख
विज्ञापन
काशीपुर में आग से नष्ट हुई गेहूं की फसल।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बरखेड़ी के ग्राम प्रधान व उनके परिवार की 12 एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास मौजूद किसानों ने फायर लाइनें खींचकर आग पर काबू पाया। उधर, गंगेबाबा रोड पर एक मकान के छप्पर में आग लग गई। दोनों स्थानों पर लगी आग में छह लाख रुपये से अधिक की क्षति बताई गई है।
बड़ी बरखेड़ी के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, उनके भाई इंद्रजीत सिंह और मां देवेंद्र कौर की कृषि भूमि है। तीनों मां-बेटों की करीब 12 एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी थी। सोमवार को ग्राम प्रधान के पड़ोसी किसान गोविंद सिंह के खेत में कंबाइन चल रही थी। इसी बीच गोविंद के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह के खेत में जा पहुंचीं जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते देख टांडा दभौरा, छोटी बरखेड़ी के कई लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खड़ी फसल में फायर लाइनें खींचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब पांच लाख रुपये का गेहूं जलकर राख हो गया।
उधर, गंगेबाबा रोड पर नफीस अहमद के घर में अचानक आग लग गई जिससे घरेलू सामान, नकदी, राशन व करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी जल गई। इसमें करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने से नफीस भी मामूली रूप से झुलस गया। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्र्रिगेड कर्मियों को दी। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फायर ब्र्रिगेड के पहुंचने से पहले कालोनी के लोग आग बुझा चुके थे। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।