फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire broke out in the whistle breaker of the power house

पावर हाउस के सीटी ब्रेकर में धमाके के साथ लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the whistle breaker of the power house
खटीमा के लोहियाहेड पावर हाउस में लगी आग। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। लोहियाहेड पावर हाउस के यार्ड में 33 केवी की लाइन के सीटी ब्रेकर में खराबी आने से धमाके के साथ आग लग गई। धमाके के साथ उठती लपटों से पावर हाउस को भारी क्षति पहुंची है। इस कारण खटीमा के अलावा चंपावत जिले के टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। हालांकि ऊर्जा निगम ने खटीमा के कुछ हिस्सों को सितारगंज फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

लोहियाहेड पावर हाउस में तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए विभाग के अलावा पिटकुल, ऊर्जा निगम के करीब 16 इंजीनियरों के साथ अधिकारियों की टीम जुटी है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता चंदन बसनैत ने बताया कि बीते बुधवार की रात करीब 11 बजे लोहियाहेड पावर हाउस के 11 केवी लाइन के सीटी ब्रेकर में खराबी आ गई और धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। आग से सीटी ब्रेकर, इंसुलेटर के कुछ पार्ट्स, क्लैंप व फोस्ट इंसुलेटर आदि जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

इस कारण खटीमा क्षेत्र के भूड़, जमौर, पहेनियां, अमाऊं आदि गांवों में अंधेरा पसर गया और नगर के पीलीभीत रोड, टनकपुर रोड, आवास विकास आदि क्षेत्रों में लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के भी लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली का संकट झेलना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के ईई बसनैत व अन्य अधिकारियों ने सितारगंज बिजली घर से झनकट फीडर को जोड़कर कुछ फीडरों तक बिजली आपूर्ति चालू कराई। हालांकि पावर हाउस के यार्ड में जले सीटी ब्रेकर की मरम्मत का काम जारी था। डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि यार्ड में लगा सिस्टम काफी पुराना हो चुका है जिसका रिनोवेशन होना था लेकिन शटडाउन न मिलने के कारण उसे बदल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में आए दिन बारिश या ओवरलोडिंग की वजह से फॉल्ट आते हैं। बताया कि ब्रेकर सीटी की मरम्मत का काम चल रहा है। उन्होंने देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु होने की संभावना जताई। अधिशासी अभियंता भरत शर्मा ने बताया कि आग से करीब चार लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। संवाद

किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने पावर हाउस का निरीक्षण किया और सीटी ब्रेकर में आई खराबी की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पावर हाउस में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए अधिकारी व उनकी टीम खराबी को ठीक करने में जुटी है। अधिकारियों ने देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन भी दिया है। वहां लोहियाहेड पावर हाउस के जीएम गजेंद्र सिंह बुदियाल, डीजीएम महार सिंह, अधिशासी अभियंता भरत शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed