Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire breaks out at scrap warehouse in Dongpuri Gadarpur

ऊधमसिंह नगर: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; कोई जनहानि नहीं

Mon, 09 Nov 2026 11:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 09 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

गदरपुर के डोंगपुरी गांव में रविवार रात कबाड़ गोदाम में आग लग गई। सूचना से अफरा-तफरी मच गई। गदरपुर और रुद्रपुर से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Fire breaks out at scrap warehouse in Dongpuri Gadarpur
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर के गदरपुर के डोंगपुरी गांव में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गदरपुर और रुद्रपुर से दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आठ नवंबर की रात अग्निशमन विभाग को डोंगपुरी स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। गोदाम अब्दुल अली पुत्र मोहम्मद अली का बताया गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के निर्देश पर गदरपुर पटाखा बाजार में तैनात दमकल यूनिट और रुद्रपुर से एक अन्य फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गोदाम में रखे कबाड़ को कितना नुकसान पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली की पूजा के बाद कमरे में लगी आग, लाखों का सामान जला
रुद्रपुर के इंद्रा कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशोक चौहान ने रविवार शाम दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में दीपावली की पूजा की थी। इसके बाद वह कमरा बंद कर वहां से चले गए। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने कमरे से धुआं उठता देखा। इस पर उन्होंने भवन में रहने वाले किरायेदार को सूचना दी। किरायेदार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कमरे के अंदर आग की लपटें उठ रही थीं।

घटना की जानकारी भवन स्वामी अशोक चौहान और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अशोक चौहान के अनुसार आग से कमरे में रखा इन्वर्टर, फ्रिज, बिस्तर, दरवाजे समेत लगभग पूरा सामान जल गया। उन्होंने अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है

गदरपुर के डोंगपुरी गांव में रविवार रात कबाड़ गोदाम में आग लग गई। सूचना से अफरा-तफरी मच गई। गदरपुर और रुद्रपुर से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed