फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire At Rudrapur Officers Colony

जिला जज के आवास के पीछे झाड़ियों में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire At Rudrapur Officers Colony
रुद्रपुर में जिला जज के आवास के पीछे झाड़ियों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला जज के आवास के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण धू्म्रपान बताया जा रहा है। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार शाम जिला जज रुद्रपुर के आवास के पीछे झाड़ियों में आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना सिडकुल दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग को बुझाने में सफलता पाई। सिडकुल फायर स्टेशन के प्रभारी एफएसओ केदार सिंह ने बताया कि आग को जिला जज के आवास और 31वीं वाहिनी पीएसी की तरफ आने से रोक लिया गया। कुछ हेक्टेयर क्षेत्र जला है। वहीं छोटे फलदार पेड़ों को जलने से बचा लिया गया। दमकल कर्मियों के अनुसार क्षेत्र में जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगने की आशंका है। आग बुझाने वालों में महेश कनवाल, किशन सिंह, मदन सिंह, श्याम प्रकाश, पंकज कुमार, अमित नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed