फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR under IT Act against person circulating child pornography on Instagram

Udham Singh Nagar News: इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्रसारित करने वाले पर आईटी अधिनियम में प्राथमिकी

Tue, 09 Jun 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
FIR under IT Act against person circulating child pornography on Instagram
सितारगंज। इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया।
विज्ञापन

एसआई कैलाश सिंह देव ने बताया कि एसएसपी कार्यालय के माध्यम से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में दिए मोबाइल नंबर से जुड़े व्यक्ति मोहम्मद सलीम निवासी इस्लामनगर, सितारगंज की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के साथ प्राप्त सीडी का परीक्षण करने पर उसमें 1 मिनट 13 सेकेंड का चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी वीडियो पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उक्त आपत्तिजनक सामग्री अपलोड और शेयर की गई थी। जांच में सामने आया कि मिस्टर हैकर नामक इंस्टाग्राम अकाउंट व उससे संबद्ध ईमेल आईडी का उपयोग कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण के लिए किया गया था। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर धारक मोहम्मद सलीम को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने मोबाइल नंबर को अपना बताते हुए वर्तमान में स्वयं उपयोग किए जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम एप्लीकेशन की जांच में मिस्टर हैकर नामक आईडी का विवरण भी मोबाइल में फीड मिला। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध होने के कारण मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। -बीएस धौनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed