फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR registered against four accused in Kelakheda firing incident.

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा फायरिंग में चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four accused in Kelakheda firing incident.
केलाखेड़ा। गांव रम्पुराकाजी में बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी थी जिसमें घर के पास बैठा एक युवक घायल हो गया था। घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केलाखेड़ा के गांव रम्पुराकाजी निवासी अपने घर के पास पेड़ की छाया में बैठा था। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी जिसमें धर्मेंद्र घायल हो गया था। घायल धर्मेंद्र को बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घायल की पत्नी सुखविंदर कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति धर्मेद्र सिंह अपने भाइयों के साथ गुरुद्वारे से घर वापस आ रहा था। अत्यधिक गर्मी होने के कारण तीनों भाई रास्ते में एक पेड़ के नीचे बैठे थे। बाइक सवार युवक रिंकू, कुलवंत उर्फ काका, गोल्डी और टीटू एक राय होकर आए और उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। कुलवंत सिंह उर्फ काका ने अवैध बंदूक से उसके पति को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। उसके पति धर्मेंद्र के भाइयों गुरुदत्त सिंह और हरपाल सिंह ने बचाव में पत्थर फेंक और शोर मचाया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव सरोवर नगर गदरपुर निवासी रिंकू, कामरेड का डेरा केलाखेड़ा निवासी कुलवंत उर्फ काका, रम्पुराकाजी निवासी गोल्डी, गुलाब सिंह का माजरा केलाखेड़ा निवासी टीटू के खिलाफ धारा 109(1),3(5),351(3) 352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकरण की जांच एसआई ललित मोहन चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर की जांच पड़ताल
फायरिंग की घटना के बाद जिले से पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम ने गांव रम्पुराकाजी में घटनास्थल को कुछ देर के लिए पीली पट्टी लगाकर जीरो जोन में तब्दील कर दिया। इस दौरान टीम ने घटनास्थल से जांच पड़ताल के दौरान साक्ष्य एकत्रित किए। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि दोनों पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के होने के साथ ही दोनों पक्षों पर पहले कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed