{"_id":"6482150d0b8ecb588f03421c","slug":"fir-on-ten-people-on-kashipur-news-c-235-1-shld1014-264-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो पक्ष में मारपीट, दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो पक्ष में मारपीट, दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 08 Jun 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम एस्कार्ट फार्म में दो पक्ष में मामूली कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एस्कार्ट फार्म बहल कॉलोनी निवासी खिलेंद्र सिंह पुत्र दनी राम ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा कि उसकी बछिया और कटिया एक खाली प्लाट में चुग रही थी, जिसे मेवालाल ने खोल कर छोड़ दिया। जब उसकी पत्नी ममता इस संबंध में पूछने गई तब मेवालाल, उसके बेटा और भाई टिंकू ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी पत्नी के कान के कुंडल भी खींच लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
उधर कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी रम्भा देवी पत्नी मेवा राम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पड़ोसी ने खिलेंद्र सिंह 30 मई की शाम उसके खेत में कटिया छोड़ दी। मना करने पर खिलेंद्र सिंह, टिंकू, मुकेश, नरेश, विजय, हरविंदर सिंह व खिलेंद्र की पत्नी ममता ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। उसके पति के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। मारपीट में उसका पुत्र भी घायल हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने उससे जबरन बीस हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।