फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR on Rudrapur

कांस्टेबल पर हमला करने के आरोपी आठ लोगों पर केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
FIR on Rudrapur
रुद्रपुर। रंपुरा क्षेत्र में शनिवार को पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के मामले में पुलिस ने देर रात आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार छह लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को रंपुरा में शिव मंदिर मैदान के पास रंपुरा पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। कांस्टेबल से मारपीट की सूचना पर रंपुुरा चौकी से फोर्स पहुंची, लेकिन उससे पहले सभी हमलावर भाग गए थे। घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद बृजेंद्र की तहरीर पर रंपुरा निवासी शिवम उर्फ बाली, दीपक अड्डा, सनी, गौरव उर्फ भूरा, मुकेश उर्फ मकोड़ा, बंटी कोली, संजय और सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि रविवार को देर रात रम्पुरा निवासी आरोपी बंटी कोली व गौरव उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि छह आरोपियों की तलाश जारी है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed