फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR on 13 People over Dowry

Udham Singh Nagar News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में चार महिलाओं समेत 13 पर केस

Sat, 10 Jun 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR on 13 People over Dowry
जसपुर। दो अलग-अलग दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष की चार महिला समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूजा अरोरा निवासी गांव दादूवाला ने तहरीर में कहा कि उसकी शादी 30 मई 2021 को पंकज चावला निवासी हस्तिनापुर जिला मेरठ यूपी से हुई थी। पति, ससुर केवल कृष्ण चावला, सास आशा रानी, जेठ दीपक चावला, जेठानी खुशी बावल, ननद भावना जलौत्रा, नन्दोई मोहन जलौत्रा, मनजीत सिंह, उसके जेठ दीपक चावला का ससुर ने 7 जून 2022 को दहेज की मांग कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने तीन महिला समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी युवती सोनिया निवासी गांव बढ़ियोवाला ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी एक जुलाई 2016 को आकाश वीर निवासी गांव ध्याननगर से हुई थी। पति, सास किरण देवी, देवर विकास वीर व प्रभास ने 24 सितंबर 2022 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed