फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fir loused against tarminet teacher for bocus certificate

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
fir loused against tarminet teacher for bocus certificate
काशीपुर। उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालयों में कुछ शिक्षक कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे थे मामला संज्ञान में आने पर शासन द्वारा एसआईटी जांच कराई गई जिसमें कई शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। इसके खिलाफ निलंबित शिक्षकों ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि के आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई करने से पूर्व उनका पक्ष भी सुना जाना चाहिए इस पर विभाग की ओर से जांच समितियां गठित की गई काशीपुर खंड में आरोपी शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी को सौंपा गया। उनके द्वारा धीमरखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक धीरज कुमार द्वारा लगाई गई हाईस्कूल की अंकतालिका की जांच कराई गई, तो इलाहाबाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अभिलेखों में उक्त अंकतालिका के अनुक्रमांक पर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज होना पाया गया। जाँच में धीरज कुमार द्वारा लगाई गई मार्कशीट फर्जी पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर 22 मार्च को धीरज को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। शनिवार को आईटीआई थाना पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी की तहरीर पर आरोपी शिक्षक धीरज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed