फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR foul water will be on

पानी की बेईमानी पर होगी एफआईआर

Wed, 23 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Wed, 23 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 उद्योगपतियों की बैठक में सिडकुल के आरएम जीपी दुर्गापाल ने कहा कि पानी की बेईमानी करने वाली फैक्ट्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने नहर में दूषित पानी नहीं बहाने की हिदायत दी। कहा कि सभी फैक्ट्रियां सीईटीपी (कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) को पानी दें, जिस पर उद्योगपतियों ने सहमति भी जताई। जिंदल कंपनी के डायरेक्टर और वाइस प्रेसीडेंट ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक प्लांट चालू कराने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा फैक्ट्रियां सीईटीपी चालू होने तक अपनी फैक्ट्रियों के ईटीपी से पानी ट्रीट करें। सिंचाई अधिशासी अभियंता ने गढ़ी वीयर में नहर के मुहाने पर सिडकुल का गंदा नाला बंद करने की बात कही।
अपर बैगुल सिंचाई नहर में फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी के प्रवाहित होने का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर मंगलवार को सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में उद्योगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिंदल कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट अमित बाजपेयी ने बताया फैक्ट्रियों द्वारा सीईटीपी को 0.6 एमएलडी पानी दिया जा रहा था। जबकि, सर्वे में फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी की मात्रा 2.5 एमएलडी थी। पर्याप्त पानी न मिलने से सीईटीपी चलना असंभव हो गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि सभी उद्योगों के लोग सीईटीपी को पानी देंगे। जिस पर जिंदल कंपनी के सीईओ आरके ग्रोवर और वाइस प्रेसीडेंट अमित बाजपेयी ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सीईटीपी चालू कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

सिडकुल के आरएम जीपी दुर्गापाल ने कहा पानी की बेईमानी करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने कहा सीईटीपी चलने तक फैक्ट्रियों में ही पानी ट्रीट कर कन्ज्यूम करें। नहर में दूषित पानी न बहाया जाए। जिपं सदस्य उदय सिंह राणा, प्रधान पार्वती देवी और मुकेश सनवाल ने कहा धान की फसल तैयार होने वाली है। फसलों में सिंचाई की जरूरत है। नहर से साफ पानी दिया जाए। इस पर ईई संजय राज ने कहा कि गढ़ी वीयर में सिडकुल का दूषित पानी का नाला प्रवाहित हो रहा है, जिसे बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी सोनपाल सिंह, एल्डिको के सीईओ राजेश बैजल, क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप चावला, सीईटीपी इंचार्ज आनंद शुक्ला, वरिष्ठ उद्योगपति बीके अग्रवाल, राजेश सक्सेना, आरके गुप्ता, एएन झा, केएस मेहता, सौरभ कपूर, केके राय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed