फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Rape Case in Jaspur

दो युवतियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
FIR For Rape Case in Jaspur
FIR For Rape Case in Jaspur
जसपुर। दो युवतियों ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों मामलों में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अनुसूचित जाति की है। उसकी उमरपुर गांव निवासी शुभम चौहान से पहचान हो गई। आरोप है ककि शादी का झांसा देकर उसने दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर मारपीट की। 5 अप्रैल को वह ठाकुरद्वारा गई थी। वहां आरोपी मिला और शादी करने की बात कही। उसने खींच कर कार में बैठा लिया और मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामल में एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मोहल्ला चौहानान निवासी पंकज कुमार से फेसबुक मैसेंजर पर उसने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। फिर व्हाट्सएप पर बात करने लगे। एक अगस्त 2019 को उसने मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भरी और शारीरिक संबंध बना लिए। शादी के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा। आरोप है कि शादी का प्रस्ताव लेकर जब वह उसकी माता शकुंतला देवी के पास गई तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों युवतियों की तहरीर पर आरोपी पंकज कुमार व उसकी मां शकुंतला देवी के खिलाफ धारा 376, 504, 506 आईपीसी और शुभम चौहान के खिलाफ धारा 323, 376, 506 आईपीसी व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed