फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Fraud Case in Usnagar

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में 81 लाभार्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
FIR For Fraud Case in Usnagar
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में नंदा गौरा योजना के तहत फर्जी आय प्रमाणपत्र लगाने वाले 81 लाभार्थियों के खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने जांच के बाद काशीपुर आईटीआई थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए जिले के 6,541 लाभार्थियों ने बाल विकास विभाग में आवेदन किया था। इसमें जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने के लिए 2,250 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें बालिका का जन्म होने पर माता-पिता को 11,000 रुपये दिए जाते हैं जबकि 12वीं पास होने के बाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए 4,291 ने आवेदन किया था। इसके योजना में बालिकाओं को 51,000 रुपये दिए जाते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद जब बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो आय प्रमाणपत्रों में खामियां मिलीं।
विज्ञापन

जांच के बाद सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) ने अपनी रिपोर्ट डीपीओ को सौंपी। डीपीओ ने यह रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। ऊधमसिंह नगर के डीपीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नंदा गौरा योजना में फर्जी आय प्रमाणपत्र लगाने की शिकायत पर डीएम और सीडीओ के निर्देश पर मामले की जांच संबंधित एसडीएम और तहसीलदार स्तर से कराई गई। जांच में लाभार्थियों का आय प्रमाणपत्र और अन्य अभिलेख नियम विरुद्ध गलत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर सभी सीडीपीओ को पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। आईटीआई थाना पुलिस ने डीपीओ उदय प्रताप सिंह की तहरीर पर 81 लाभार्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि डीपीओ की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।


कुंडा थाना में भी दर्ज हो चुका है एक केस
काशीपुर। सीडीपीओ जसपुर की ओर से थाना कुंडा में दी तहरीर में बताया कि नंदा गौरा योजना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम की ओर से निर्देश दिए गए हैं। जांच में पता चला कि तहसील काशीपुर के ग्राम नवलपुर निवासी सुंदर सिंह ने बेटी को लाभ दिलाने के लिए फर्जी आय प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया है। तहसीलदार काशीपुर की ओर से की गई जांच में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। कुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में छात्रा के पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed