फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Dahej Act in Kashipur

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ने पति और सास-ससुर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR For Dahej Act in Kashipur
FIR For Dahej Act in Kashipur
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज में 50 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आर्यनगर कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह की पुत्री हैं। शादी डॉट काम के माध्यम से उनका रिश्ता जड़ौदा कला, नजफगढ़, नई दिल्ली निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप लांबा के साथ हुआ था।
विज्ञापन

ससुराल वालों की रजामंदी पर आठ जून 2019 को उनका विवाह काशीपुर के एक रिजॉर्ट में हुआ। शादी से पहले ही उसने अपनी नौकरी, खेलने और अन्य आदतों के बारे में संदीप को बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब उनका कहना था कि उसके खेलते रहने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। शादी में परिवार वालों ने 40 लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद पति संदीप लांबा, ससुर जगदीश प्रसाद लांबा और सास कमला लांबा ने दहेज में 50 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया।
आरोप है कि पति ने उसके खेल में भी अड़चन डालने का प्रयास किया और उस पर अनर्गल आरोप लगाते हुए मानसिक उत्पीड़न किया। प्रियंका का कहना है कि कई बार खेल केे दौरान पति और ससुराल वालों ने स्टेडियम में आकर अभद्रता की। उनके व्यवहार से तंग आकर प्रियंका अपने मायके काशीपुर लौट आई। पति और ससुरालियों ने उसके मायके आकर भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद भी दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हुआ। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने पति संदीप लांबा, ससुर जगदीश प्रसाद लांबा और सास कमला लांबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed