फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR against three for illegally slaughtering animals and selling meat

Udham Singh Nagar News: अवैध रूप से पशु काटकर मांस बेचने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

Wed, 04 Feb 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
FIR against three for illegally slaughtering animals and selling meat

विज्ञापन

बाजपुर। पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं को काट कर मांस बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि मौका पाकर दो आरोपी फरार हो गए। मौके पर मिले मांस, चर्बी सहित अन्य को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ गांव मुंडिया कला टंकी के पास एक घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही दो लोग सीढ़ी चढ़कर छत से होकर भाग गए। तलाश करने पर कमरे में पांच बड़ी दो आंते ओर एक जगह चर्बी और खून मिला। पशु चिकित्सक कोमल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके से पशु चिकित्सक टीम ने मांस चर्बी और आंतों का नमूना लिया। प्रारंभिक जांच में चर्बी और आंतों को भैंस की होना बताया गया।
विज्ञापन

मौके पर मिले आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फरार दोनों लोगों ने भैंस काटने के बाद मांस, सींग, सिर आदि कहीं भिजवा दिया है। पुलिस ने मौके पर मिले आरोपी कय्यूम निवासी मुंडिया कला को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अवैध रूप से पशु काट कर मांस बेचने के आरोप में कय्यूम निवासी गांव मुंडिया कला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कय्यूम निवासी मुंडिया कला, मेहराज, युनूस निवासी मुंडिया पिस्तौर के खिलाफ धारा 325 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed