{"_id":"58f265ae4f1c1bbd4ccf6504","slug":"fir-against-sdm-s-steno-for-fake-resident-crtificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के पेशकार ने बना दिया फर्जी स्थायी निवास पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के पेशकार ने बना दिया फर्जी स्थायी निवास पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, जसपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच मुआवजा घोटाले मामले में 14 फाइलें गायब करने के आरोप में निलंबित चल रहे एसडीएम के पूर्व पेशकार विकास कुमार चौहान का एक ओर कारनामा सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में मार्केटिंग इंस्पेक्टर की नौकरी पाने वाली महिला के फर्जी स्थायी निवास और पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र बना दिए गए।
इस मामले में पेशकार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहसीलदार महेंद्र बिष्ट ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी पाने वाली रूबी खातून के स्थायी निवास और पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र की जांच के लिए एसडीएम के आदेश पर टीम गठित की गई थी।
जांच में प्रमाण पत्रों में लगे अभिलेखों में छेड़छाड़ और ओवर राइटिंग पाई गई। ऐसा प्रतीत हुआ कि यह किसी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। फाइलों में लगे कागज और सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ में तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन
जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम के पेशकार विकास कुमार चौहान, ई-डिस्ट्रिक्ट अधिकारी संजीव कुमार चौहान और पंकज चौहान दोषी पाए गए। एसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। जांच टीम में राजस्व निरीक्षक छत्रपाल सिंह, भगवान दास गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक सूर्यपाल सिंह, फूल सिंह शामिल थे। विकास कुमार चौहान इस समय रुद्रपुर से अटैच हैं।
हाइकोर्ट से ले आईं स्टे
जसपुर। रूबी खातून खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में तीन साल से तैनात हैं। एक व्यक्ति ने उन पर फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी पाने का आरोप लगाया था। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच करने को कहा था। रूबी खातून इस मामले में हाइकोर्ट से स्थगन आदेश ले आई। जिसमें उन्होंने गुहार लगाई थी कि जांच पूरी होने और आरोप साबित होने तक उन्हें न तो पद से न हटाया जाए और न ही गिरफ्तार किया जाए।