फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Find free solar plants, get electricity at Rs 2.38 per unit

मुफ्त सोलर प्लांट लगाएं, 2.38 रुपये प्रति यूनिट बिजली पाएं

Sun, 06 Jan 2019 12:32 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Find free solar plants, get electricity at Rs 2.38 per unit
सोलर - फोटो : SELF

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और यूपीसीएल की बढ़ती बिजली दरों से राहत दिलाने के लिए सरकारी विभागों को निशुल्क सोलर पावर प्लांट की सौगात मिल रही है। विभागों को प्लांट लगवाने के लिए भवन के साथ ही चार महीने के बिजली के बिल के साथ आवेदन निर्धारित प्रारूप को भरकर जमा कराना होगा। प्लांट लगने के बाद विभाग को अगले 25 वर्षों तक महज 2.38 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना होगा। सीडीओ ने सभी जिलास्तरीय अधिकारी, एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को योजना का लाभ लेने के लिए पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


दरअसल सरकारी विभागों में यूपीसीएल विद्युत सप्लाई करता है। कई विभागों पर यूपीसीएल का लाखों रुपये बकाया है। सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने और विभागों में सोलर प्लांट लगाए जाते रहे हैं। इससे पहले प्लांट लगाने में भारत सरकार सरकारी विभागों को 90 फीसदी सब्सिडी देती थी लेकिन अब इसे निशुल्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की ओर से रेस्को मोड पर प्लांट लगाए जाएंगे। यह प्लांट पंजीकृत फर्मों की ओर से लगेंगे और 25 वर्षों तक संचालन, रखरखाव का जिम्मा भी उक्त फर्म का ही होगा। लाभार्थी संस्थान को संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक स्थान के साथ ही फर्म के साथ 25 वर्षों की अवधि के लिए बिजली खरीदने का अनुबंधन भी करना होगा। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को योजना का लाभ उठाने के लिए पत्र के साथ ही प्रारूप भी भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के बिलों के आधार पर पंजीकृत फर्म आवेदन करने वाले संस्थान में बिजली की खपत का अनुमान लगाएगी और इसी आधार पर उक्त क्षमता का प्लांट लगेगा। भविष्य में यूपीसीएल की दरें बढ़ेंगी, लिहाजा विभागों के विद्युत बिल में आगामी 25 वर्षों तक अत्यधिक बचत होगी। प्लांट लगाने के इच्छुक संस्थान को आवेदन एक हफ्ते में उरेडा कार्यालय में जमा कराना होगा।  
- आरसी पांडेय, परियोजना अधिकारी उरेडा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed