फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Finance company employee attacked with brick and screwdriver

Udham Singh Nagar News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर ईंट और पेचकस से हमला

Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Finance company employee attacked with brick and screwdriver
रुद्रपुर। एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एग्जीक्यूटिव बिलासपुर निवासी हरजीत सिंह ने पिता और तीन बेटों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामपुर के थाना बिलासपुर के करतारपुर निवासी हरजीत सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी रुद्रपुर में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव हैं। सोमवार की सुबह वे साथ में काम करने वाले जितेश मंडल के साथ रंपुरा वार्ड छह के निवासी सुरेश की ओर से किस्त देने के लिए दिए गए समय पर गया था।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर सुरेश और उसके तीन बेटों ने गालीगलौज करते हुए उनके सिर व मुंह पर ईंट मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उनके मुंह पर खुली गंभीर चोट आई है और उनके मुंह के आगे के कई दांत टूट गए। आरोपियों ने उनके कंधे पर पेचकस से हमला कर दिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई वरना आरोपी उनको जान से मार देगे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed