फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Finally, the mastermind Saurabh fell into the police's net.

Udham Singh Nagar News: आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया मास्टर माइंड सौरभ

Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Finally, the mastermind Saurabh fell into the police's net.
रुद्रपुर/काशीपुर। एसटीएफ ने फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र रखने के आरोपी चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल समेत दो को बृहस्पतिवार देर रात रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रॉपर्टी डीलर ने कई अहम राज उगले हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई शस्त्र, दो फर्जी लाइसेंस और कारतूस बरामद किए हैं। सौरभ के ड्राइवर अमित पाल को भी साक्ष्य छिपाने के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ व काशीपुर पुलिस ने बीती 9 मई की रात पक्काकोट स्थित एक पार्किंग में खड़ी कार से शस्त्रों का जखीरा व सात फर्जी लाइसेंस बरामद किए थे। ये सभी लाइसेंस इस मामले के मुख्य आरोपी सौरभ अग्रवाल के परिजनों के थे। इस मामले में नामजद फरार आरोपी सौरभ अग्रवाल व उसके ड्राइवर मोहल्ला कटोराताल निवासी अमित पाल को एसटीएफ ने रुद्रपुर के रोडवेज अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने उसके कब्जे से 01 पंप एक्शन बंदूक ऑटोमैटिक 12 बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 32 बोर, 08 कारतूस और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं। टीम ने उससे पूर्व में बरामद स्विफ्ट कार की चाबी भी बरामद कर ली है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। टीम में निरीक्षक विकास चौधरी, अरुण कुमार, एमपी सिंह, एसआई विपिन चंद्र जोशी, कृष्ण गोपाल मठपाल आदि थे।
विज्ञापन

राज्यभर में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों की जांच लगातार जारी है। अब तक इस संबंध में तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच जारी है।- अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed