फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Finally 54 families got landholding rights after 30 years

Udham Singh Nagar News: आखिरकार 54 परिवारों को 30 साल बाद मिला भूमिधरी हक

Sat, 20 Jan 2024 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Finally 54 families got landholding rights after 30 years
काशीपुर के मानपुर नई बस्ती में मिठाई ​खिलाते विस्थापित परिवार के लोग। संवाद

विज्ञापन
काशीपुर। पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार तहसील से विस्थापित किए गए 54 परिवारों को आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार मिलने से खुशी की लहर दौड़ गई। अब सरकारी अभिलेखों के हिसाब से यह परिवार सरकारी सुविधाओं के हकदार होंगे, जिसका वर्षों से इंतजार था। विस्थापित परिवारों ने मिष्ठान वितरण कर व ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई।
वर्ष 1994 में कोटद्वार के ग्राम धारा, झिरना, कोठीरो के 54 परिवारों को शासन-प्रशासन ने यह कह कर विस्थापित किया था कि यह क्षेत्र वन बंदोबस्त के तहत प्रोजेक्ट कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आ गया है। इसके चलते सभी को काशीपुर के मानपुर स्थित नई बस्ती में विस्थापित किया था। तब शासन-प्रशासन के आश्वासन पर सभी 54 परिवार यहां आकर बस गए थे, लेकिन इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


विस्थापित अनिल भारद्वाज बताते हैं कि बीते करीब 29 वर्षों में यहां रहने वाले परिवारों ने तमाम आंदोलन किए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब वह सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कुमाऊं कमिश्नर काशीपुर आए थे। तब विस्थापित परिवारों ने अपना दर्द बयां किया। इसके बाद भूमिधरी अधिकारी देने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 18 जनवरी 2024 को सचिव राजस्व ने भूमिधरी अधिकार की अधिसूचना जारी करने से गांव में खुशी का माहौल है।
18 जुलाई 2023 को एसडीएम ने सौंपे थे प्रपत्र

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने 18 जुलाई 2023 को मानपुर नई बस्ती पहुंचकर विस्थापित 54 परिवारों को प्रपत्र-10 बांटे थे। जिसमें 21 दिन का समय आपत्ति के लिए तय होता है। इस दौरान कोई आपत्ति नहीं आने पर शासन को भूमिधरी हक संबंधी स्वीकृति पत्र भेजा गया था।

कोट

मानपुर नई बस्ती के विस्थापित परिवारों को लंबे समय बाद संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार शासन की ओर से मिल है। अब यह परिवार जमीन की खरीद-फरोख्त, बैंक ऋण के साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed