फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Filed case against four including parents for child marriage

बाल विवाह कराने पर माता-पिता समेत चार पर केस दर्ज

Tue, 28 Nov 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Tue, 28 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन

किशोरी को प्रेम प्रसंग हुआ तो उसके माता-पिता ने उसकी शादी कर दी। मामला संज्ञान में आने पर कुंडा थाना प्रभारी ने किशोरी के माता, पिता, पति और ससुर के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

कुंडा थाने के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी एक छात्रा का अपने गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लगने पर परिजनों ने आनन-फानन में यूपी के थाना संभल ग्राम फिरोजपुर निवासी बबलू पुत्र रामचंद्र के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया।
विज्ञापन


10 सितंबर 2017 को परिजनों ने उसका विवाह भी करा दिया। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। तीन दिन पूर्व वह ससुराल से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी होने पर पिता ने कुंडा थाने पहुंचकर इस बारे में शिकायत की। पुलिस ने प्रेमी के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके स्कूल की टीसी के आधार पर जांच की तो विवाह की तिथि तक उसकी आयु 14 वर्ष 11 माह 24 दिन होना पाई गई। कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने इस मामले में किशोरी के पिता रमेश पुत्र धूमल सिंह, मां जयवंती पत्नी रमेश, पति बबलू पुत्र रामचंद्र और सास ज्ञानवती के विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम की धारा 9/10 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम के समक्ष पेश होगी पीड़िता
कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि किशोरी को सुपुर्दगी में लेने के लिए परिवार का कोई सदस्य आगे नहीं आता है तो मंगलवार को उसे संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। जहां से उसे नारी निकेतन भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed