{"_id":"64330a8f615e5634a50c8864","slug":"fight-11-reported-kashipur-news-c-8-1-107368-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जुड़का में मारपीट, दोनों पक्षों के 11 लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जुड़का में मारपीट, दोनों पक्षों के 11 लोग नामजद
Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल को हुई घटना, आठ दिन बाद हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जुड़का नंबर दो में एक अप्रैल को दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने आठ दिन बाद दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी अंजू ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस में तहरीर दी। बताया कि गांव का ही सचिन उसके पति विशाल को घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में गांव के ही राजू, बंटी, राजेंद्र, साजन ने रास्ते में पंचायत भवन के पास बाइक रोकी और विशाल पर जानलेवा हमला कर उसे बेहोश कर दिया। वह मौके पर पहुंची तो लाल सिंह की पत्नी माया देवी, राजू की पत्नी रेखा, राजन की पत्नी रेनू ने भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विशाल को हल्द्वानी रेफर कर दिया।
दूसरे ओर रेखा देवी ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह अपने पति राजू के साथ गांव में जा रहीं थीं कि तभी गांव के ही विकास, रेशमा, विशाल, अंजू ने रास्ते में रोका और गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। संवाद