{"_id":"680bdf9d04585032340b3d78","slug":"fever-patients-should-be-tested-for-malaria-and-dengue-compulsorily-cmo-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-123861-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के मरीजों की अनिवार्य रूप से हो मलेरिया, डेंगू की जांच:सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के मरीजों की अनिवार्य रूप से हो मलेरिया, डेंगू की जांच:सीएमओ
Sat, 26 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल ने बुखार के मरीजों की अनिवार्य रूप से मलेरिया और डेंगू की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच दर अनिवार्य रूप से लैब में चस्पा करने के लिए कहा है। विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई गोष्ठी डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारियों को मलेरिया से बचाव के उपायों पर फोकस करना होगा। उन्होंने मलेरिया से बचाव के लिए सभी अस्पतालों में मच्छरदानीयुक्त बेड लगाने और ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में ब्लड प्लेटलेट्स रखने के निर्देश दिए। वहां एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डीपी सिंह, एसपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह, डॉ. नीरज पंत, डॉ, एलएम उप्रेती, डॉ. संतोष पांडे आदि थे।
विज्ञापन