{"_id":"61a70e638b3d0a7f0376c6cb","slug":"feamle-worker-orgnised-relly-rudrapur-news-hld446209997","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ न मिलने पर महिला श्रमिकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ न मिलने पर महिला श्रमिकों ने निकाली रैली
विज्ञापन
रुद्रपुर में मांगों को लेकर रैली निकालतीं महिला श्रमिक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से दो साल से योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर सैकड़ों महिला श्रमिकों ने महारैली निकाली। इसके बाद सहायक श्रमायुक्त के माध्यम से बोर्ड सचिव को शिकायती पत्र भेजा।
मंगलवार को रामलीला मैदान से सैकड़ों महिलाएं आवास विकास होते हुए जगतपुरा पहुंची। जगतपुरा से अटरिया मंदिर सड़क होते हुए उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंची, वहां महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भवन निर्माण कर्मकार श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष हंस पांडे ने कहा कि पिछले दो वर्षों से बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को सिलाई मशीन, साइकिल, सोलर लालटेन, टूल किट, छाता, कंबल व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
इसके साथ ही श्रमिकों को पंजीकरण व नवीनीकरण में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, नंदलाल, सुरेश जोशी, धर्मवती, आरती, रितू, मनोरमा, काजल, प्रीति, शांति, ममता, राखी, लक्ष्मी, शिवानी, जानकी, दुर्गा, परमजीत कौर, नीता, रामवती आदि थे।