फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FD of millions in finance company instead of post office

डाकखाने की बजाए फाईनेंस कंपनी में करा दी लाखों की एफडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
FD of millions in finance company instead of post office
पीड़ित वृद्धा जानकी कौर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। डाक कर्मियों की ओर से खातेदारों की डाकखाने में जमा रकम निकलवा कर फाइनेंस कंपनी में एफडी कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हेमपुर डिपो के डाकघर में तैनात रहे दो कर्मियों ने कई अनपढ़ खातेदारों को धोखे में रखकर उनकी रकम फंसा दी। मामला संज्ञान में आने पर दोनों डाककर्मियों को वहां से हटा दिया गया है। ठगी की शिकार एक वृद्धा ने पुलिस से शिकायत कर जमा रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भेजी गई शिकायत में ग्राम गोपीपुरा निवासी जानकी कौर ने कहा कि वर्ष 1984 में उसने हेमपुर डिपो स्थित डाकघर में अपना बचत खाता खुलवाया था। वर्ष 2010 तक उसके खाते में करीब सवा दो लाख रुपये की रकम जमा हो गई थी। जानकी का कहना है कि इस डाकखाने में कुर्मांचल कॉलोनी व चैतीगांव निवासी दो व्यक्ति नौकरी करते थे। उसने अपने खाते में जमा रकम की एफडी कराने को कहा। इस पर दोनों डाक कर्मियों ने उससे अंगूठा लगवा कर खाते से दो लाख रुपये की रकम निकलवा ली। उन्होंने डाकखाने में उक्त रकम की एफडी कराने की बात कहते हुए कई कागजों पर उसके अंगूठे ले लिए।
विज्ञापन

अक्तूबर 2010 में डाककर्मियों ने उसे तीन एफडी बांड दिए जो 50-50 हजार व एक लाख रुपये की राशि के थे। उसने इन्हें डाकखाने की एफडी समझकर रख लिया। 19 व 21 अक्तूबर 2017 को तीनों एफडी परिपक्व हो गईं। वह इन एफडी को लेकर भुगतान के लिए डाकखाने पहुंची तो वहां मौजूद डाककर्मियों ने बताया कि ये तीनों एफडी एक फाइनेंस कंपनी की हैं जो काशीपुर से भाग चुकी है। डाककर्मियों ने उसे बताया कि खातेदारों की रकम फाइनेंस कंपनी में फंसाने वाले डाक कर्मियों को यहां से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जानकी का कहना है कि रकम वापसी के लिए वह दोनों डाककर्मियों के घरों के चक्कर लगा रही है लेकिन वे दोनों उसे धमका रहे हैं। बांड के मुताबिक उसकी एफडी का भुगतान 4.56 लाख रुपये का भुगतान बनता है। एफडी का भुगतान न होने के कारण उसे अपने इलाज में भी दिक्कत आ रही है। वृद्धा ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed