{"_id":"68a0dbc10249901fd30ea5de","slug":"fault-in-computers-in-depot-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-128633-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिपो के कंप्यूटरों में आई खराबी, दो दिन से काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिपो के कंप्यूटरों में आई खराबी, दो दिन से काम प्रभावित
Sun, 17 Aug 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बारिश के दौरान बिजली की लाइन में फाल्ट आने से रोडवेज डिपो के कंप्यूटरों में खराबी आ गई। इससे ई-टिकट मशीनों की डाउनलोडिंग के काम के साथ ही कार्यालय संबंधी अन्य काम प्रभावित हो गए।
14 अगस्त को बारिश के दौरान रोडवेज डिपो को आने वाली बिजली की लाइन डबल फेस होने से डिपो के छह कंप्यूटरों में खराबी आ गई। कंप्यूटर खराब होने से डिपो के कार्यालयों में कार्य बाधित हो गया। कंप्यूटरों के जरिए टिकट मशीनों में डाउनलोडिंग का काम होता है।
डाउनलोड करने के बाद संबंधित रूटों के परिचालकों को मशीन दी जाती हैं। कंप्यूटर खराब होने से 15 अगस्त और शनिवार को टिकट मशीन डाउनलोडिंग का काम पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन
एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि कार्यशाला स्थित कंप्यूटरों से टिकट मशीनों की डाउनलोडिंग का काम करना पड़ा। मशीनों में रूटों के स्टॉपेज के टिकट मूल्य का डेटा डाउनलोड किया जाता है। एजीएम ने बताया कि कंप्यूटरों को ठीक कराया जा रहा है।