{"_id":"64e1186d04f8c182690b9675","slug":"father-sent-jail-for-murder-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-379-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बेटे की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बेटे की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
Sun, 20 Aug 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। पंखे के सामने सोने के विवाद में बेटे की गैर इरादतन हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।
बृहस्पतिवार रात पंखे के सामने सोने के विवाद में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सेवादार सलविंदर सिंह उर्फ छिन्दा एवं बेटे दलजीत सिंह के बीच विवाद हो गया था। विवाद में गुत्थम-गुत्था होने के दौरान दलजीत सिंह के सीने में अचानक चाकू लग गया। इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक के छोटे भाई गुरजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सलविंदर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सेवादार के आवास से प्रयुक्त चाकू बरामद कर सील किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि शनिवार को आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उधारी के रुपये मांगें तो गोली मारने की धमकी
जसपुर। मंडुवाखेड़ा गांव निवासी यशपाल सिंह ने कहा कि इसी गांव के निवासी कुलदीप सिंह से उसका रुपयों का लेनदेन था। जब उसने कुलदीप से अपने रुपये मांगे तो उसने गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
गदरपुर। मामूली विवाद पर आवेश में आए युवक ने सर्विस सेंटर चलाने वाले युवक पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शुक्रवार की शाम ब्लॉक कॉलोनी निवासी सोफी खान का गूलरभोज रोड पर सर्विस सेंटर चलाने वाले प्रीतम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो सोफी खान ने प्रीतम सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें प्रीतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से प्रीतम सिंह को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद प्रीतम काे रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने सोफी खान को गूलरभोज रोड पर अंडरपास के निकट गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चाकू बरामद किया गया।