{"_id":"5b39087e4f1c1bf96e8bb1ef","slug":"father-save-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा! भाई पर कर्ज है उसे बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा! भाई पर कर्ज है उसे बचा लो
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...पापा! भैया को मरने से बचा लो। वह आईपीएल के सट्टा कारोबारी के कर्ज से परेशान है और आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही पिता ने अपने छोटे बेटे की यह बात सुनी तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। 12वीं में पढ़ने वाले छात्र से उस पर कर्ज की व्यथा सुनने के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और आईपीएल सट्टा कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
रविवार को वार्ड संख्या सात निवासी अमित कुमार पुत्र प्रेम गोयल ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय को तहरीर दी। अमित ने बताया कि रात वह दुकान बंद कर करीब 9:30 बजे घर पहुंचे तो छोटे बेटे ने रोते हुए बड़े बेटे संयम (17) पर लाखों रुपये कर्ज की बात बताई। आरोप लगाया कि नगर के ही हाथीखाना मोहल्ला निवासी एक सट्टा कारोबारी ने संयम को तीन साल पहले आईपीएल पर सट्टा खिलाया। सट्टे में संयम करीब 15 हजार रुपये हारा।
उसके बाद कारोबारी ने उधार सट्टाकर खिलाकर करीब 50 हजार रुपये उस पर कर्ज कर दिया। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने को विवश हो गया है। पिछले तीन सालों से कारोबारी उससे चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर सट्टे की रकम वसूल रहा है। कहा कि उनका बेटा रुद्रपुर के एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कारोबारी ने उसे झांसे में लेकर सट्टा लगवाया और अब उससे मोटी रकम ठग रहा है। प्रभारी निरीक्षक उपाध्याय ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।