फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father-in-law dies in road accident, son-in-law injured

सड़क हादसे में ससुर की मौत, दामाद घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law dies in road accident, son-in-law injured
सुल्तानपुर पट्टी। बाइक से काशीपुर जा रहे ससुर और दामाद को ग्राम पिपलिया में कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को बाजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। टक्कर के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम गुलरिया बक्शी निवासी अशोक कुमार अपने दामाद सतवीर निवासी बुलंदशहर के साथ बाइक से काशीपुर जा रहा था। रास्ते में ग्राम पिपलिया में सुल्तानपुर पट्टी की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और दामाद सतवीर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को बाजपुर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया और सतवीर की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed