फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father dies due to uncontrollable car collision, son serious

बेकाबू कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Father dies due to uncontrollable car collision, son serious
मृतक मुन्नू सिंह - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बेकाबू कार की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसके पुत्र को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जसपुर के ग्राम सन्यासीवाला निवासी मुन्नू सिंह (45) पुत्र पृथ्वी सिंह शनिवार की रात करीब नौ बजे अपने इकलौते पुत्र सत्येंद्र (15) के साथ काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने साले बंटी को खाना पहुंचाने के लिए जा रहा था। कुंडा थाना क्षेत्र में एक पेपर मिल के सामने एक कार के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुघर्टना में घायल मुन्नू सिंह की अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
काशीपुर। मुरादाबाद के ग्राम गक्खरपुर थाना डिलारी निवासी राजू यादव उर्फ राजवीर सिंह (40) पुत्र इंद्रपाल पशुपति पेपर मिल में नौकरी करता था। इन दिनों वह कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बसई में किराये के मकान में रह रहा था। बीती दो अगस्त की शाम को वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। हरियावाला चौक के पास किसी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 सेवा से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडा थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed