फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers worried due to dumping of black and white ash from the factory

Udham Singh Nagar News: फैक्टरी की काली-सफेद राख डालने से किसान चिंतित

Wed, 24 Dec 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to dumping of black and white ash from the factory
काशीपुर। निर्माणाधीन मुरादाबाद-काशीपुर एनएच-734 के निर्माण कार्य में फैक्टरी की केमिकल युक्त काली और सफेद राख डालने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं। किसानों का कहना है कि काली और सफेद राख में घातक केमिकल के अंश होने से उनके खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति और पोषण तत्व नष्ट होने से फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन




मुरादाबाद से काशीपुर धनौरी तक बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार कंपनी सड़क भरान में मिट्टी डालने के बजाए विभिन्न पेपर मिलों और अन्य फैक्टरी की काली और सफेद राख से भरान कर रही है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन एनएच-734 के पास के किसान बलबीर सिंह निवासी कुंडा काशीपुर, राकेश तोमर निवासी लालपुर सुल्तानगढ़, विनोद चौधरी व प्रमोद सिंह चौधरी निवासी लालपुर, सुखदीप सिंह निवासी कुंडा, अनूप तोमर, रक्षपाल सिंह व हरिप्रकाश शर्मा ने बताया कि फैक्टरी की केमिकल युक्त काली और सफेद राख से उनकी फसल खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया बारिश के दौरान इससे पानी रिसकर उनके खेत में जाएगा, इससे उनके खेत की उर्वरा शक्ति व पोषण तत्व नष्ट होने का खतरा है। कहा जब खेत की जमीन की उर्वरा शक्ति व पोषण तत्व नष्ट होंगे तो उनकी फसल की उपज पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
किसानों ने बताया वह इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं कि मिट्टी का भरान कराया जाए। बावजूद इसके ठेकेदार कंपनी मिट्टी के बजाए मिलों की काली व सफेद राख का इस्तेमाल कर रही है। कहा यदि उनकी मांग को नहीं सुना गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।


वर्जन



निर्माणाधीन एनएच-734 में मिट्टी के बजाए मिलों की काली व सफेद राख के प्रयोग होने का मामला अब उनके संज्ञान में आया है। किसानों की समस्या को देखते हुए जानकारी करके काली व सफेद राख से भरान कार्य को रुकवाया जाएगा।

- अचल जिंदल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article