फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will run a cleanliness drive in Ghazipur border on New Year

नव वर्ष पर गाजीपुर बॉर्डर में सफाई अभियान चलाएंगे किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers will run a cleanliness drive in Ghazipur border on New Year
गाजीपुर बॉर्डर पर नाटक का मंचन करते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पर सहमति न बनने पर बृहस्पतिवार को 36वें दिन भी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने धरना दिया। किसानों ने धरना स्थल पर नाटक का मंचन कर कृषि कानूनों से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया। साथ ही किसानों ने नव वर्ष पर धरनास्थल पर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इधर, बृहस्पतिवार शाम को ऊधमसिंह नगर और यूपी के बिलासपुर से सैकड़ों किसान नया साल मनाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर को रवाना हुए।
विज्ञापन

दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को किसान संगठनों व सरकार के बीच हुई वार्ता में वायु प्रदूषण प्रबंधन और विद्युत संशोधन विधेयक-2020 पर ही सहमति बन सकती थी लेकिन किसानों की असल दो मांगें पूरी नहीं हो सकी थीं। इस पर बृहस्पतिवार को भी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी रहा। धरने पर बैठे ऊधमसिंह नगर के सैकड़ों किसानों ने कहा कि जब तक उनकी असल मांगें कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर किसानों ने नाटक का मंचन कर कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट के दखल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 31 दिसंबर को गाजीपुर बॉर्डर पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। नए वर्ष पर धरना स्थल पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। लंगर का आयोजन किया जाएगा। इधर, रुद्रपुर की बराड़ कॉलोनी निवासी किसान नवाब सिंह ने कहा कि ऊधमसिंह नगर और बिलासपुर से सैकड़ों किसान बृहस्पतिवार शाम गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। इधर, कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट नागेश त्रिपाठी, अवतार सिंह, नारायण बिष्ट, दिलबाग सिंह, सिद्धार्थ, राणा प्रताप सिंह ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर धरने में शामिल हुए।

गाजीपुर बॉर्डर पर धरना देते ऊधम सिंह नगर के किसान।

गाजीपुर बॉर्डर पर धरना देते ऊधम सिंह नगर के किसान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed