फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers' three-day sit-in protest ends following ADM's assurance

रुद्रपुर: एडीएम के आश्वासन पर किसानों का तीन दिवसीय धरना समाप्त, मांगें पूरी न होने पर देहरादून कूच की चेतावनी

Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में पिछले तीन दिनों से चल रहा किसानों का धरना रविवार को एडीएम पंकज उपाध्याय के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसानों ने स्पष्ट किया कि एक माह के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो देहरादून कूच कर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Farmers' three-day sit-in protest ends following ADM's assurance
धरना समाप्त करने के बाद सभा को संबोधित करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने रविवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। धरना उस समय खत्म हुआ जब एडीएम पंकज उपाध्याय ने किसानों से वार्ता कर उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई और शासन स्तर पर मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

किसान उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिजली बिल माफ करने, बंजर भूमि पर किसानों को मालिकाना हक देने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। किसानों का कहना था कि लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

एडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे देहरादून कूच कर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि फिलहाल उन्होंने प्रशासन को समाधान का अवसर दिया है, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed