फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers roared over the demand to cancel the auction of TDC buildings and machines in rudrapur

Udham Singh Nagar: टीडीसी भवनों, मशीनों की नीलामी रद्द करने की मांग पर गरजे किसान, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 31 May 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 May 2025 01:51 PM IST
सार

टीडीसी भवनों और मशीनों की नीलामी प्रक्रिया पर चल रहे विवाद में किसान संगठन, टीडीसी के निदेशक और अंशधारी भी कूद गए हैं। उन्होंने बैठक करने के बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एडीएम अशोक कुमार जोशी के माध्यम से सीएम को चार सूत्री ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
Farmers roared over the demand to cancel the auction of TDC buildings and machines in rudrapur
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में टीडीसी भवनों और मशीनों की नीलामी प्रक्रिया पर चल रहे विवाद में किसान संगठन, टीडीसी के निदेशक और अंशधारी भी कूद गए हैं। उन्होंने बैठक करने के बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एडीएम अशोक कुमार जोशी के माध्यम से सीएम को चार सूत्री ज्ञापन भेजा। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच, एजीएम बुलाने और नीलामी प्रक्रिया रद्द नहीं करने पर पांच जून को कलक्ट्रेट पर धरना देने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

मंडी समिति बगवाड़ा में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिलेभर से किसान संगठन, टीडीसी के अंशधारी किसान और निदेशकों ने बैठक की। उन्होंने टीडीसी की हालिया स्थिति पर चिंता जताते हुए नीलामी प्रक्रिया पर सवाल खड़े गए। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान नेता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीडीसी मुख्यालय, हल्दी बीज विधायन संयंत्र, श्रमिक आवासीय भवन एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे है लेकिन संयंत्र, आवासीय भवन और मुख्यालय की नीलामी संदेहस्पद है। हजारों-करोड़ों रुपयों की संपत्ति को महज छह से सात करोड़ में बेच दिया गया। इससे निगम के अंशधारकों और किसानों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीडीसी निदेशक हरभजन सिंह विर्क, राजेंद्र सिंह और अंकुर पपनेजा के अलावा तजेंद्र सिंह विर्क, जगतार सिंह बाजवा, कर्म सिंह पड्डा, राजकुमार ठुकराल, बल्ली सिंह चीमा, हरेंद्र सिंह लाडी, राजेंद्र पाल सिंह, विक्रमजीत सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, ललित मटियाली, राजेंद्र सिंह मक्कड़।

करोड़ों की जमीन स्क्रैप के भाव बेची
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि चालू हालत में हल्दी बीज विधायन संयंत्र की करोड़ों रुपये की मशीनरी को स्क्रैप के भाव बेच दिया गया। इनको मटकोटा या बाजपुर संयंत्र में स्थानांतरित किया जा सकता था। निगम अधिकारियों ने बाजपुर संयंत्रों की मशीनें वर्ष 2016 से निष्प्रयोज्य पड़ी होने की बात कही है लेकिन नौ वर्ष से इन मशीनों की नीलामी प्रक्रिया क्यों नहीं की गई, यह संदेहजनक है।

एजीएम नहीं बुलाई गई
प्रदर्शनकारियों ने कह कि निगम में 49 प्रतिशत हजारों अंशधारी किसान हैं लेकिन नीलामी प्रक्रिया को संपादित करने से पहले एजीएम नहीं बुलाई गई और ना ही निदेशक मंडल के संज्ञान में ही प्रकरण लाया गया। आरोप है कि पूर्व में भ्रष्टाचार में जेल में रह चुके अधिकारियों को नीलामी प्रक्रिया में गठित कमेटी में रखा गया। निदेशक मंडल के सदस्यों को नीलामी प्रक्रिया में रखा जाना चाहिए था।

बोले किसान नेता
संयंत्रों में बाहर से मशीनें मंगवाकर लगवाई गईं थीं लेकिन चहेतों को लाभ देने के मकसद से गुपचुप ढंग से नीलामी प्रक्रिया की गई। - तजेंद्र सिंह विर्क, किसान नेता

सरकार के निशाने पर पूरी तराई की जमीनें और संपत्तियां हैं। एकजुट होकर तराई को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी। - जगतार सिंह बाजवा, किसान नेता

शेयर होल्डरों को भी नीलामी प्रक्रिया से दूर रखा गया। अगर नीलामी निरस्त नहीं हुई तो कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी। - हरेंद्र सिंह लाडी, प्रदेश अध्यक्ष, किसान कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed