फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers protested

जली फसल के मुआवजे के लिए किसानो ने ईई के दफ्तर पर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested
काशीपुर बिजली घर में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। खेत से गुजर रही बिजली लाइन से निकली चिंगारियों के कारण जली गेहूं की फसल के मुआवजे और अभद्रता करने के आरोपी एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने बिजली दफ्तर में धरना दिया। ईई के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

चार अप्रैल को ग्राम कुआंखेड़ा निवासी हरदीप सिंह के गेहूं के खेत में बिजली तारों के आपस में टकराने से उठी चिंगारियों के कारण आग लग गई थी। किसानों ने ट्रैक्टरों से फायर लाइन खींचकर आग पर काबू पाया। आग से करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। मामले को लेकर किसान और एसडीओ के बीच बहस हो गई थी। दोनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में किसानों ने ईई कार्यालय में धरना दिया। कहा कि बिजली लाइनों में शॉर्ट-सर्किट से खेत में आग की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईई अनिल वर्मा के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। ईई ने तहसील की रिपोर्ट के आधार पर जली फसलों का सर्वे कराकर 10-15 दिन में मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहां हरदीप सिंह, उपकार सिंह, हरजीत सिंह, मक्खन सिंह, जोरावर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, मुख्त्यार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed