फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers protested against FCI privatization.

एफसीआई के निजीकरण के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against FCI privatization.
काशीपुर/बाजपुर/सितारगंज। सरकार की ओर से एफसीआई का निजीकरण करने के फैसले का विरोध करते हुए सोमवार को किसान संयुक्त मोर्चा ने एफसीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार एफसीआई को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। किसान इसका खुलकर विरोध करेंगे। जब तक तीनों कृषि कानून सरकार वापस नहीं लेती, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान अवतार सिंह का कहना था कि एफसीआई देश भर में अनाज खरीदने और उसके भंडारण का काम करती है जिससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। निजीकरण होने के बाद रोजगार पर फर्क पड़ेगा। वहां किसान प्रताप सिंह, कल्याण सिह, मनप्रीत सिंह, जोरावर सिंह, फौजी बलकार सिंह. राजू छीना, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जसपुर में भी राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने एफसीआई कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गेहूं खरीद के लिए ऊधमसिंह नगर में एफसीआई के क्रय केंद्र खोले जाएं। व्यापारी एवं सीड प्लांट आदि की ओर से निर्धारित रेट से कम गेहूं खरीद की जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
तोल केंद्रों पर किसी भी अधिकारी की ओर से तोल खर्च मांगा जाए तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। वहां भाकियू प्रदेश महामंत्री दर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह बड़वाल, दीदार सिंह, इंद्रपाल सिंह, मुख्त्यार सिंह, सुखदीप सिंह, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि थे।
बाजपुर में किसानों ने मंडी समिति परिसर स्थित सेंटर वेयर हाउस गोदाम पर हंगामा किया। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान मंडी समिति स्थित सेंटर वेयर हाउस गोदाम पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर एसएमआई एमएस टोलिया से मुलाकात की। किसानों ने संगठित होकर आंदोलन करने का आह्वान किया।
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसान गेहूं सरकारी केंद्रों पर बेचे। उन्होंने एसएमआई टोलिया से तीनों केंद्रों को विधिवत संचालित करने को कहा। निर्धारित मूल्य से कम खरीद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां कुलविंदर सिंह किंदा, मंगा सिंह, राजेंद्र सिंह गिल, सरबन सिंह, प्रताप सिंह संधू, गुरविंदर सिंह, निर्मल सिंह आदि थे।
सितारगंज में अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से नानकमत्ता एफसीआई दफ्तर पर धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि निजीकरण के कारण सरकारी कर्मचारियों की छंटनी होगी। इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। वहां जिला सचिव जंगीर सिंह, मास्टर जीवन सिंह, जगमीत सिंह, गुरदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, सुरेश सिंह राणा, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह आदि थे। (संवाद)
बिगवाड़ा क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल न करने का आरोप
रुद्रपुर। जिले के रुद्रपुर विकासखंड में सोमवार को पांचवें दिन भी गेहूं खरीद शून्य रही। वहीं बिगवाड़ा केंद्र पर गेहूं नहीं तुल सका। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को भी गेेहूं की तौल नहीं हुई तो क्रय केंद्र पर धरना देंगे।
एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने के बावजूद रुद्रपुर के क्रय केंद्रों पर अभी तक किसान गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के क्रय केंद्र पर किसान पंजीकरण व टोकन प्राप्त करने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही फौजी मटकोटा, तराई विकास सहकारी संघ के क्रय केंद्र समेत सभी केंद्रों पर धान खरीद शून्य रही।
इधर, बिगवाड़ा मंडी समिति परिसर स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं पहुंचा लेकिन तौल नहीं हो सकी। किसान नेता विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर पहुंचने के बावजूद गेहूं की तौल नहीं हुई। इधर, क्रय केंद्र प्रभारी पंकज कश्यप ने कहा कि क्रय केंद्र पर गेहूं बहुत देर से पहुंचा था। गेहूं खरीद की प्रक्रिया लंबी होने के कारण तौल नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गेहूं की तौल की जाएगी।
तीन केंद्रों पर 1150 क्विंटल खरीद
बाजपुर। मंडी समिति परिसर में लगे आरएफसी के तीन तौल केंद्रों पर गेहूं खरीद की आवक बढ़ रही है। सोमवार को आरएफसी के तीन केंद्रों पर 700 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। एसएमआई मोहन सिंह टोलिया ने बताया तीन अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू है।
अब तक 1150 क्विंटल गेेहूं खरीद हो चुकी है। केंद्रों पर किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इधर, एडीओ गंगा सिंह पिपलिया ने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में 12 तौल केंद्र स्थापित किए गए हैं। सोमवार को फौजी कॉलोनी केंद्र पर तौल शुरू हो गई। (संवाद)
काशीपुर में छह सेंटरों पर हुई 1494 क्विंटल गेहूं खरीद
काशीपुर। जिले में एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद के तहत सोमवार को काशीपुर तहसील में सहकारिता विभाग के पांच केंद्रों पर 1004 और खाद्य विभाग के तीन केंद्रों पर कुल 490 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। तहसील में सहकारिता विभाग के 10 और खाद्य विभाग के तीन तौल केंद्र बनाए गए हैं।
सहकारिता विभाग के तौल केंद्र प्रभारी संजय नेगी ने बताया कि सोमवार को काशीपुर मार्केटिंग सोसायटी के केंद्र पर 349, फसियापुर केंद्र पर 153, लोहियापुल केंद्र पर 141, कुंडेश्वरी केंद्र पर 261 और गुलजारपुर केंद्र पर 100 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। खाद्य विभाग के विपणन निरीक्षक रविराज ने बताया कि खाद्य विभाग के मंडी स्थित केंद्र पर 490 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। खरीद आगे भी जारी रहेगी। (ब्यूरो)
गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग
सितारगंज। ग्रामीणों ने जल्द गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। सोमवार को ग्राम पंचायत चीकाघाट, रसोइयापुर, करघटा, बघौरा आदि गांवों के लोगों ने एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन दिया। कहा कि करघटा गेहूं क्रय केंद्र को ग्राम बिज्टी में स्थापित कर दिया गया है।

यहां किसानों को गेहूं तौल कराने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने चीकाघाट में स्वीकृत गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की। वहां कशमीर सिंह, संतोख सिंह, सुखदेव सिंह, सरदूल सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि थे। (संवाद)

नानकमत्ता मंडी में धरना प्रदर्शन करते किसान।

नानकमत्ता मंडी में धरना प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed