फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers of Khatima roared at the sugar mill gate

Udham Singh Nagar News: चीनी मिल गेट पर गरजे खटीमा के किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Khatima roared at the sugar mill gate
सितारगंज चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते खटीमा के गन्ना किसान।
सितारगंज। खटीमा से पहुंचे गन्ना किसानों ने शुक्रवार को सितारगंज चीनी मिल के गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि केंद्राें से समय पर गन्ने का उठान नहीं हो रहा है। इससे गन्ने के सूखकर खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

किसान ने चीनी मिल के अधिकारियों पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी किसानों का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे। किसानों के शिष्टमंडल ने चीनी मिल के जीएम से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गन्ना केंद्रों में किसानों के गन्ने की समय पर तौल नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि चीनी मिल प्रबंधन खटीमा सोसायटी क्षेत्र का गन्ना नहीं लेकर टोकन के माध्यम से गुपचुप तरीके से यूपी का गन्ना खरीद कर रहा है। खटीमा के कई सेंटरों पर 20-25 ट्रालियों में गन्ना लदा हुआ है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 18 दिसंबर तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो 19 से सभी सेंटरों में गन्ने की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहां पर हरदेव सिंह, जगदीश सिंह, प्रतपाल सिंह, जस्सा सिंह, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह आदि किसान थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed