फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Meet For Muzaffarnagr Mahapanchayat

महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers Meet For Muzaffarnagr Mahapanchayat
बाजपुर में बैठक करते किसान। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/खटीमा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। वहीं, खटीमा में चढ़ूनी दल के नेताओं ने भी एक बैठक की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव बन्नाखेड़ा, रेंहटा, बैंतखेड़ी, खंबारी में हुई किसानों की बैठक में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत का आयोजन मुजफ्फजरनगर में किया गया है। इस दौरान गांव बन्नाखेड़ा से सेवक सिंह, रेंहटा से मंजीत सिंह, बैंतखेड़ी से सुरजीत सिंह, खंबारी से दिलबाग सिंह, गांव शिवपुरी से हरदयाल सिंह को अपने-अपने क्षेत्र से एक-एक बस महापंचायत में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहां पर भाकियू के प्रदेश कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, नत्था सिंह, जसवीर सिंह आदि थे। इधर, खटीमा में भाकियू (चढ़ूनी) के ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया मुजफ्फनगर महापंचायत में क्षेत्र से 20 गाड़ियों में किसान जाएंगे। वहां पर त्रिलोक सिंह नामधारी, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सुनील राणा, विशाल राणा, रणजीत राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed