फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers and traders presented their problems before the Joint Magistrate

Udham Singh Nagar News: किसान, व्यापारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के सामने रखीं समस्याएं

Wed, 02 Oct 2024 03:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 02 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers and traders presented their problems before the Joint Magistrate
गदरपुर। संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल ने धान खरीद को लेकर बैठक कर किसानों और व्यापारियों से बात की। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में हुई बैठक में किसानों ने किसान पंजीकरण पोर्टल को खुलवाने की मांग की। उनका कहना था कि कच्चे आढ़ती अपना पंजीकरण जल्द से जल्द कराएं, ताकि धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन

किसान नेता विक्रम सिंह गोराया ने कहा एसएमआई ऑफिस में राइस मिलर्स के पंजीकरण नहीं हुए हैं। किसानों को फसल बेचने के दौरान आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ने आश्वस्त किया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंडी समिति सचिव योगेश कुमार तिवारी ने बताया सभी 12 धान खरीद केंद्रों को धान क्रय से संबंधित सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में एसएमआई दिनेश सिंह बिष्ट, एडीओ सहकारिता रुचि शुक्ला, सलविंदर सिंह कलसी, राजेंद्र सिंह मक्कड़, विक्रम सिंह गोराया, राजेंद्र कंबोज, धर्म चंद खेड़ा, अनिल गगनेजा, अशोक सेठी, संजय खेड़ा, आशु बजाज आदि मौजूद थे। संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल ने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed