फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer's Day

धान के कटोरे में धान के भुगतान के लिए तरसे किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer's Day
सुरेंद्र चौधरी। - फोटो : RUDRAPUR
जिले की एक लाख, 43 हजार, 296 हेक्टेयर कृषि भूमि पर एक लाख, दो हजार, 971 किसान दिनभर पसीना बहाते हैं। तराई को यदि धान का कटोरा कहा जाता है तो यह किसानों की अथक मेहनत का ही प्रतिफल है। लेकिन जब किसानों को उनकी मेहनत का फल देने की बारी आती है तो सरकारें मुंह फेर लेती हैं।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 25 लाख क्विंटल से अधिक धान की रिकॉर्ड खरीद के बावजूद किसानों को धान के भुगतान के लिए तरसना पड़ रहा है। खरीफ विपणन सत्र को डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन किसानों को अभी तक पूरा भुगतान नहीं हो सका है। धान का भुगतान न हो पाने के कारण किसान कृषि ऋण का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

धान के साथ ही गेहूं और गन्ना के मूल्य का अब तक भुगतान नहीं होना तराई के किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्याओं के रूप में खड़ा है। गन्ना मिलों में समय से पेराई सत्र शुरू नहीं होने के कारण किसान समय पर गेहूं की बुवाई नहीं कर पाते हैं। खेतों में गन्ना पड़ा-पड़ा खराब हो रहा है। कृषि कानूनों के खिलाफ तराई के सैकड़ों किसान गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को किसान दिवस है। प्रदेेश के प्रमुख कृषि उत्पादक ऊधमसिंह नगर जिले के किसानों को खेती में आ रही चुनौती और अन्य मुद्दों पर अमर उजाला ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान का भुगतान और चीनी मिलों में गन्ने की सप्लाई न होने से दिक्कतें आ रही हैं। खेतों में गन्ना पड़ा-पड़ा खराब हो रहा है। इससे गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। - कुंवरपाल दहिया।
सरकार अपने वादे के अनुरूप धान का भुगतान नहीं कर रही है। सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है। कृषि कानूनों के खिलाफ 25 दिसंबर किसान दिल्ली कूच करेंगे। - करम सिंह पड्डा।
जिले में इस वर्ष धान की रिकॉर्ड खरीद हुई लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद किसानों को अब तक धान का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों की उपेक्षा की जा रही है। - एसके चौधरी।

धान और चीनी के मूल्य का समय पर भुगतान न होना हमेशा से प्रमुख समस्या रहा है। सरकार को चाहिए कि किसानों की दोनों समस्याएं दूर करे। ताकि युवा पीढ़ी भी खेती जुड़ सके। - जगदीश सिंह।

जगदीश सिंह।

जगदीश सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

करम सिंह पड्डा।

करम सिंह पड्डा।- फोटो : RUDRAPUR

कुंवरपाल दहिया।

कुंवरपाल दहिया।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed